भभुआ के पूर्व विधायक सह डॉ प्रमोद सिंह के निधन
खबर सुन कर जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया

भभुआ /भभुआ विधानसभा के तीन बार विधायक रहे डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का आज निधन हो गया। पूर्व विधायक की तबियत अचानक बिगड़ी, और सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्हें सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें तत्काल बनारस रेफर किया। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनका निधन हो गया।जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल अस्पताल पहुंचते हैं पूर्व विधायक के निधन की खबर सुनकर जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह जी एक उत्कृष्ट नेता और समाज सेवक थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।”हम सबके लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह जी ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और समाज की भलाई में अपना जीवन समर्पित किया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” भभुआ की राजनीति और समाज में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुखद समय में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।