E-Paperhttps://biharibreaking.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमदेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
*खेल खेल में दो बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट, 4 घायल
औरंगाबाद से चितरंजन कुमार की रिपोर्ट

- औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरगैया कर्मा गांव में दो बच्चों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो बच्चों सेमत चार लोग घायल हो गए। घायलों में आयुष कुमार, मालती देवी, पनपत्ति देवी, शिवपुजन कुमार शामिल है। चारों घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है। बताया जा रहा कि आयुष कुमार गांव के एक बच्चे के साथ खेल रहा था। दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आपस में भिड़ गए। इसी बीच में बीच बचाव करने गए दोनों के परिजन भी बच्चों के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। जिससे चार लोग घायल हो गए, हालांकि दूसरे पक्ष के लोग भी कुछ चोटिल हुए हैं। जो शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि मामला अब शांत है। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना हुई थी। आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।